2017 में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधे थे। कप्तान कोहली से सीख लेने के बाद या यूं कहें कि उनसे प्रेरित होकर कई भारतीय क्रिकेटर अपनी होने वाली पत्नी को उन्हीं की तरह एहसास दिलाना चाहते हैं कि उनके लिए वो कितनी स्पेशल हैं।
[adsforwp id=”57344″]
फिल्मी सितारे और क्रिकेट स्टार के बीच ये पहली शादी नहीं थी, बल्कि विरुष्का से पहले भी कई क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं। कुछ एक्ट्रेस और क्रिकेटर रिलेशन में रहे तो कुछ ने शादी की। यहां तक कि हाल ही में हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने भी शादी की थी। दोनों एक बेटा भी हुआ है। इनके बाद अब कई और क्रिकेटर हैं, जिनको इंडियन एक्ट्रेस या फिर उनकी पसंद की लड़की ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम लेग स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल का है।
यजुवेंद्रा चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने इसी सप्ताह अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है। चहल और धनश्री ने रोका सेरेमनी आयोजित कर अपनी सगाई की रस्मों को निभाया था। चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। भारतीय क्रिकेट फैंस और क्रिकेटरों ने उनको बधाई भी दी थी। इस तरह इनकी शादी अब लगभग पक्की हो गई है।