
मालवा की सरजमी इंदौर मध्य प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत शहर है। 16 वीं सदी में इस शहर की नींव रखी गई थी। इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में प्रथम स्थान पर आता है। प्राचीन काल में इंदौर दक्षिण और दिल्ली के बीच होने वाले व्यापार का प्रमुख केंद्र था।
इस शहर की गिनती भारत के सबसे सुंदर शहरों में होती है। यहां की खूबसूरती की बात ही निराली है। आज हम आपको इंदौर की बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जिनकी खूबसूरती देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ये है इंदौर की बेहद खूबसूरत जगह…
होल्कर वंश के समय का रजवाड़ा-होल्कर वंश के समय का रजवाड़ा इंदौर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इस जगह पर राजा-महाराजाओं की शानो-शौकत को देखा जा सकता है। इस रजवाड़े का निर्माण 18वीं सदी में हुआ था। यहां पर मराठा, यूरोपीय और मुगल शैली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

पातलपालानी में स्थित झरने-इंदौर के पातालपानी में स्थित झरनों की खूबसूरती देखते ही बनती है। सर्दियों के मौसम में यहां चारों तरफ हरियाली रहती है। मॅानसून के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है।
मां अन्नपूर्णा मंदिर-इंदौर में स्थित मां अन्नपूर्णा का मंदिर यहां के मशहूर मंदिरों में एक है। यहां पर 4 हाथियों की प्रतिमाएं हैं, जो देखते ही बनती हैं। इस मंदिर में मां अन्नपूर्णा के साथ हनुमान, शिव और काल भैरव के दर्शन भी होते हैं।

पिपलियापाला रीजनल पार्क-पिपलियापाला में एक बेहतरीन सूकून का अनुभव होता है। यहां पर विविध-विविध प्रजातियों के पेड़ हैं। इस पार्क की खूबसूरती अपनी तरफ आकर्षित करती है।
कांच मंदिर –कांच मंदिर इंदौर में स्थित जैन मंदिर है। यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। इस मंदिर का इतिहास भी काफी पुराना है। यह मंदिर भारत के चुनिंदा कांच मंदिरों में शामिल है।
पुरी की रथयात्रा पर SC की रोक, हमने अनुमति दी, तो भगवान हमें माफ नहीं करेंगे- CJI