7th Pay Commission, 7th CPC Latest News, State Government Employees: दिवाली से पहले राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिया गया है। इन तीनों राज्यों की सरकार ने अपने अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों को यह सौगात दी है। कोरोना संकट के चलते इस साल सैलरी कटौती का सामना कर चुके कर्मचारियों के लिए सरकार का यह फैसला राहत भरा है।
उत्तराखंड सरकार ने सोमवार (9 नवंबर) को करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दी है। अराजपत्रित कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियों, निगम कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा। फैसले के मुताबिक प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम सात हजार रुपये का बोनस मिलेगा।
वहीं 9 नवंबर को ही राजस्थान सरकार ने भी 7.30 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात दी है। कर्मचारियों को बोनस का 25 प्रतिशत हिस्सा कैश दिया जाएगा। इसके अलावा बोनस का 75 प्रतिशत हिस्सा जीपीएफ में जमा कर दिया जाएगा। बोनस के अलावा गहलोत सरकार ने कर्मचारियों के लिए कोविड के चलते वेतन कटौती को स्वैच्छिक कर दिया है।
दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को लगा झटका, बिना प्रमोशन मिले ही होना होगा रिटायर
राजस्थान और उत्तराखंड सरकार से पहेल उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी। प्रदेश के 15 लाख कर्मियों को बोनस की सौगात दी गई है। शुक्रवार (6 नवंबर) को योगी सरकार ने फैसला लिया है कि कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।
इन सबके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी जारी किया गया है। 30 लाख से ज्यादा नॉन गैजेस्टेड कर्मचारियों को यह बोनस जारी किया गया है। वहीं कर्मचारियों के लिए एलटीसी वाउचर स्कीम पेश की है। इसमें कर्मचारी छुट्टियों के बदले रेल या हवाई किराए के 3 गुना के बराबर वैल्यू का गुड्स या सर्विसेस खरीद सकते हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एडवांस दे रही मोदी सरकार
Source link