ब्रह्मलीन डोलारी वाले सरकार की आज 73 वीं जन्म जयंती

 

 

०-दिनेश कुमार पाटनी

बड़वाह। नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में नर्मदा किनारे स्थित डोलारी आश्रम में ब्रह्मलीन डोलारी सरकार साहब की आज 73वीं जन्म जयंती है। जो कोरोना के चलते शासन के निर्देशानुसार इस बार सीमित रूप से मनायी जाएगी।

[adsforwp id=”57344″]

इसके लिए प्रशासन द्वारा आश्रम जाने वाले दोनों मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। आश्रम में शारीरिक दूरी का पालन कर पादुका पूजन कर प्रसादी बांटी जाएगी। उपस्थित होने वाले भक्तों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।विदित है, 13 जुलाई 2012 को डोलारी वाले बाबा ब्रह्मलीन हो गए थे। 7 वर्ष के बाद भी उनके भक्तों को विश्वास है बाबा भले ही शरीर त्याग चुके हो लेकिन आज भी उनके हृदय में उनके साथ ही हैं।

 

इसी कारण बाबा के समाधिस्थ होने के बाद भी बाबा की सेवा वैसे ही की जा रही है जैसे उनके होने पर की जाती थी। बाबा साहब के कमरों में रखी सभी वस्तुएं आज भी वैसे ही है जैसी उनके सशरीर होने के दौरान रखी थी। वे किसी को भी अपने चरण स्पर्श नहीं करने देते थे। बावजूद उनके देश विदेश में अनन्य भक्त और अनुयाई हैं।

यह भी पढ़े- SBI और यूनियन बैंक सहित ये बैंक 8 फीसदी से भी कम ब्याज पर दे रहे हैं होम लोन