सूर्य ग्रहण 2020 : सूतक के चलते आज बंद किए जाएंगे उत्तराखंड के चारों धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

 


देहरादून
साल का पहला सूर्य ग्रहण कल रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। कल को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज रात 10:25 से शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड के चारों धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट आज रात 10 बजे से बंद रहेंगे।

बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सूर्य ग्रहण भले ही कल है लेकिन उसका सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज रात 10.25 बजे से सूतक शुरू होगा जो 21 जून की दोपहर 1.53 बजे तक रहेगा। इसके बाद चारों धामों के मंदिर परिसरों की साफ-सफाई के बाद ही पूजा-अर्चना की जायेेगी।

बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए HC ने हेली सेवा विस्तार को दिखाई हरी झंडी