खरगोन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले में विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की गई।
रविवार को जिले के सभी 22 मंडलों में बूथ स्तर पर पौधारोपण व पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ सेवा सप्ताह संपन्न हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न गतिविधियों के साथ सेवा सप्ताह संपन्न हुआ।
रविवार को जिले में बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम हुए। खरगोन नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-28 में पौधारोपण, पर्यावरण सरंक्षण संकल्प एवं मास्क वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौर की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष मुकेश पंडया, नगर प्रभारी राकेश आलीवाल, पूर्व पार्षद लक्की चोपड़ा, मोतिया काका ने पौधारोपण कर मास्क वितरित किए।
वार्ड-30 में पूर्व जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, सेवा सप्ताह के जिला प्रभारी लक्ष्मण इंगले वार्ड अध्यक्ष अनिल कुशवाह संजय जायसवाल आदि ने पौधारोपण किया। वार्ड-2 में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश रघुवंशी वार्ड अध्यक्ष भगवान प्रजापत आदि ने पौधारोपण किया। सनावद नगर मंडल द्वारा पौधारोपण कर तुलसी के पौधे वितरित किए।
इसी प्रकार जिले के खरगोन ग्रामीण, गोगावां कसरावद पूर्वी, कसरावद पश्चिम, अंदड़, महेश्वर, मंडलेश्वर, बलवाड़ा, बड़वाह नगर, बड़वाह ग्रामीण, सनावद नगर, बेड़िया, भीकनगांव, झिरन्या, चिरिया, बिस्टान, भगवानपुरा, टांडाबरुड व सेगांव मंडल में पौधारोपण कर पर्यावरण के सरंक्षण व संवर्धन के संकल्प लिया गया। बिस्टान नगर परिषद क्षेत्र स्थित नन्हेश्वर महादेव वनवासी आश्रम में पौधारोपण कर सफाई की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
खरगोन शहर में वारदात कर सनसनी फैलाने वाले अज्ञात नकाबकोश बदमाशों का पर्दाफास