विकसित भारत संकल्प यात्रा- किसान मजदूर आर्थिक रूप से संपन्न हो रहे हैं

विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा

बांगरदा (खरगोन)।  देश का किसान, मजदूर एवं गरीब शासन की जन कल्याणकारी, हितग्राही मुलक योजनाओं से लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से संपन्न हो रहा है। एवं उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।  विकसित भारत की कल्पना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा रोजगार मूलक, हितग्राही मूलक, जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचा जा रहा है। उक्त बात विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विधायक सचिन बिरला ने कही।

विधायक बिरला ने आगे बताया कि घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने हेतु जल जीवन मिशन के तहत तहत ग्रामीण स्तर पर घर-घर नल जल योजनाओं का क्रियान्वयन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिससे प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल मिल सके। ग्रामीण स्तर पर सड़कों को निर्माण एवं विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। गरीबों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है।

एवं उनके इलाज हेतु पांच लाख रुपए तक के उपचार सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे गरीबों को जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल में भी उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं शासन की सुविधा के साथ निशुल्क मिल सके। किसानों को समय पर किसान सम्मान निधि देकर उनकी आर्थिक जरूरत में सहयोग दिया जा रहा है। गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न की उपलब्धता को 5 साल और विस्तारित किया गया है।

उक्त विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने ग्राम डूडगांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान सरकार की योजनाएं धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। एवम पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने काम हमारे शासकीय अमले द्वारा किया जा रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम डुडगाव पहुँची

अपने ग्राम डूडगांव में ग्राम वासियों की मांग पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण कार्यों की घोषणा कर विभागीय अधिकारियों को मौके पर स्वीकृत कार्यों को शीघ्र शुभारंभ करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बी एस सैगर, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एस डी ओ राजेश ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एस पीपलोदे नायब तहसीलदार श्री गंगराड़े उपस्थित थे। इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने स्थानीय सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया इस दौरान वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बस सेंगर ने विकसित भारत यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया। अंत में विधायक सचिन बिरला ने समस्त अधिकारियों कर्मचारीयो, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समस्त ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया।

ओंकारेश्वर नेशनल पार्क 36 सालो से सिर्फ कागजों में ही बन रहा, बना मात्र एक कमरा