MI vs RCB: मुंबई ने बंगलौर को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसके 16 अंक हो गए। वह पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। इसके साथ ही उसकी प्लेऑफ की सीट लगभग पक्की हो गई है। अब वह एक ही सूरत में ही प्लेऑफ से बाहर हो सकता है। मुंबई यदि अपने बाकी बचे दोनों मैच 200 रनों के अंतर से हार जाए और कोलकाता नाइटराइडर्स अपने सभी मुकाबले 180 रनों के अंतर से जीते, तब मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। वह 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद रहे। कीरोन पोलार्ड 1 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 19 गेंद में 18, ईशान किशन ने 19 गेंद में 25, सौरभ तिवारी ने 8 गेंद में 5, क्रुणाल पंड्या ने 10 गेंद में 10 और हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद में 17 रन बनाए। बंगलौर के लिए मोहम्मद सिराज ने 28 और युजवेंद्र चहल ने 37 रन देकर 2-2 विकेट लिए। क्रिस मॉरिस भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

BB14 के घर में मराठी में ज़वाब देने से रोकने का मामला गरमाया, गृह मंत्री बोले- पुलिस करेगी

बंगलौर की ओर से देवदत्त पडिक्कल उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 12 चौके और एक छक्के की मदद से 45 गेंद में 74 रन बनाए। देवदत्त का यह आईपीएल का भी हाइएस्ट स्कोर है। उनके अलावा ओपनर जोस फिलिप ने 24 गेंद में 33 और एबी डिविलियर्स ने 12 गेंद में 15 रन की पारी खेली। गुरकीरत सिंह मान 11 गेंद में 14 और वाशिंगटन सुंदर 6 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली, शिवम दुबे और क्रिस मॉरिस दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।

 

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल रहे। बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, कीरोन पोलार्ड और राहुल चहर भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

IPL 2020

Match 48, Sheikh Zayed Stadium, 28 Oct, 2020

MI 166 / 5 (19.1)

vs

RCB 164 / 6 (20.0)

BatsmenRB

Suryakumar Yadav79 43

Kieron Pollard4 1

BowlersORWKT

Chris Morris4.0 36 1

Dale Steyn4.0 43 0

Mumbai Indians win by 5 wickets

Source link