KXIP vs DC: दिल्ली के काम नहीं आया शिखर धवन का शतक, पंजाब ने दर्ज की चौथी जीत

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में पंजाब की ये लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत है। दिल्ली ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बना लिए। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने शतक लगाया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई।

पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद पर 32 रन का योगदान दिया। क्रिस गेल ने 13 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। दीपक हुड्डा 22 गेंद पर 15 और जेम्स नीशम 8 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

IPL 2020 Live Streaming, KXIP vs DC Live Score

मयंक अग्रवाल 9 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। कप्तान केएल राहुल का बल्ला आज नहीं चला। वे 15 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर डेनियल सम्स को कैच थमा बैठे। इससे पहले दिल्ली के लिए  ओपनर शिखर धवन ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। धवन 61 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत 14-14 रन बनाकर आउट हुए।

शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी इसलिए लगाती हैं हर समय केप

Source link