इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसकी टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने के रेस रोमांचक होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक हुए 34 मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्ल की टीम अंक तालिका में फिर से टॉप पर पहुंच गई है। उसने मुंबई इंडियंस को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। विराट कोहली की सेना यानी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
दिल्ली के अब 9 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई के 8 मैच में 12 अंक हैं, बंगलौर के भी 9 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट रोहित शर्मा की टीम से कम है। कोलकाता नाइटराइडर्स अभी चौथे नंबर पर है, लेकिन उसे सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स से सतर्क रहना होगा। एक और हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है। वहीं, शतक लगाने के साथ शिखर धवन भी अब ऑरेज कैप की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उनके 9 मैचों में 359 रन हो गए हैं।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (18 अक्टूबर 2020, सुबह 09:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 7 | 2 | 0 | 14 | +0.921 |
2 | मुंबई इंडियंस | 8 | 5 | 2 | 0 | 12 | +1.353 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | -0.096 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.684 |
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | +0.009 |
6 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -0.390 |
7 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.386 |
8 | किंग्स इलेवन पंजाब | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -0.295 |
टॉप-5 बल्लेबाज (18 अक्टूबर 2020, सुबह 09:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 8 | 448 | 132* | 133.33 |
2 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 8 | 382 | 106 | 161.18 |
3 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 8 | 365 | 87* | 142.57 |
4 | शिखर धवन | दिल्ली | 9 | 359 | 101* | 143.02 |
5 | विराट कोहली | बंगलौर | 8 | 347 | 90* | 135.45 |
टॉप-5 गेंदबाज (18 अक्टूबर 2020, सुबह 09:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 9 | 35.4 | 19 | 7.68 | 274 |
2 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 9 | 34 | 13 | 7.64 | 260 |
3 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 9 | 35.4 | 12 | 6.95 | 248 |
4 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 8 | 32 | 12 | 7.62 | 244 |
5 | एनरिक नोर्त्जे | दिल्ली | 9 | 36 | 12 | 7.75 | 279 |
पर्पल कैप की टेबल में युजवेंद्र चहल फिर से टॉप-5 में पहुंच गए हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 2 गेंद में लगातर 2 विकेट झटके। उनके अब इस सीजन 9 मैच में 13 विकेट हो गए हैं। हालांकि, वह टॉप पर काबिज कगिसो रबाडा से अब भी काफी पीछे हैं। रबाडा के 9 मैच में 19 विकेट हैं। उनका इकॉनमी 7.68 का है, जबकि चहल का 7.64
KKR ने चोटिल नोरत्जे की जगह मैट केली को टीम में किया शामिल