बेरोजगार युवाओं का आक्रोश फूटा,मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, पुलिस ने लाठियां भांजी

 

भोपाल में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की; आम रास्ता रोका, पुलिस ने बल प्रयोग कर 50 से अधिक लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया

भोपाल। शुक्रवार को भोपाल में बेरोजगारों की संस्था के द्वारा सैकड़ों छात्र को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया यह बेरोजगार छात्र रोजगार की मांग को लेकर सरकार से पिछले कई महीनों या यूं कहें लगभग 2 साल से दो सरकार जिसमें

15 माह की कांग्रेस और पुनः प्रदेश में 15 साल राज करने वाली भाजपा की सरकार वापस कांग्रेस बहुमत खो देने के बाद वापस  सत्तासीन हो गई के द्वारा बेरोजगार छात्रों के लिए रोजगार के व्यवस्था नहीं करने से अब छात्रों के बीच तीव्र आक्रोश उत्पन्न होने लगा है और अब वे किसी भी बात की परवाह किए बिना सरकार के सामने खड़े होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने सड़क पर आ गए हैं

राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लड़के लड़कियों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। यह सभी बेरोजगार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए थे। चक्का जाम करते हुए इन युवाओं ने सरकार से रोजगार दिए जाने की मांग की। बड़ी संख्या में युवा जमा हो गए। कांग्रेस के कुछ नेता भी पहुंच गए।

हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने सख्ती करते हुए 50 से अधिक लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर अभी हंगामा चल रहा है। टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

[adsforwp id=”57344″]

कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। युवाओं ने आरोप लगाए कि क्या कोविड-19 की गाइड लाइन सिर्फ आम लोगों के लिए ही है।हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने सख्ती करते हुए 50 से अधिक लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके पर अभी हंगामा चल रहा है। टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। युवाओं ने आरोप लगाए कि क्या कोविड-19 की गाइड लाइन सिर्फ आम लोगों के लिए ही है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लगाए आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने उन पर जानबूझकर लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन की जानकारी पहले से ही पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी। हम सामान्य प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें पीटा है। कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

मध्यप्रदेश बोर्ड: सड़क पर जूते बेचने वाले की बेटी बारहवीं के टॉपरों में शामिल, कहा- डॉक्टर बनने का है सपना