
- विजयनगर पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति और रहवासियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया
- आरोपी ने शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी समेत कई अन्य कॉलोनियों में वारदात की
इंदौर। मध्य प्रदेश के व्यवसायिक नगर इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से यह आश्चर्यजनक मामला सामने आया है।विजय नगर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो देर रात घरों और गर्ल्स होस्टल में घुसकर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था।
आरोपी युवक लड़कियों के अंतर वस्त्र ब्लेट से काट देता और फरार हो जाता था। मामले की शिकायत के आधार पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है
थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पिछले एक साल से 29 साल का आरोपी श्रीकांत ऐसी हरकतें कर रहा था। आरोपी गर्ल्स हॉस्टल या फिर जहां अकेली लड़कियां रहती थीं, उन स्थानों की पहले रैकी करता था। मौका पाकर वह बहुत ही स्टाइल से खिड़की या दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल होता था। भीतर जाकर युवतियों के अंडर गारमेंट को ब्लेड से काट देता था।
इतना ही नहीं उनके अन्य कपड़ों में भी वह कट मार देता था। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी।पूर्व में इसके खिलाफ 19 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद दो और लड़कियों थाने पहुंची थीं।
मध्यप्रदेश: सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के बहाव में फंसी लड़कियां, पुलिस ने ऐसे बचाया