इश्क का जुनून: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

कहते है जब इश्क का जुनून सर चढ़ कर बोलता हैं तो फिर अच्छा-बुरा कुछ सूझता नही ऐसा ही कुछ ग्राम मवई में घटित हो गया यहां एक 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति ने नामजद प्रेमी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया

अयोध्या। अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति ने नामजद प्रेमी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ मवई आरके राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। प्रेमी के घर पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन अभी तक प्रेमिका और महिला का कहीं कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस के गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पति सेक्स की ज्यादा डिमांड के कारण घर से भागी पत्नी,जानें ऐसी स्थिति में महिलाएं क्या करें

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को घर के सभी लोग खेत में धान की फसल की निरवाही करने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी एक लड़की व चार लड़कों को अकेला घर में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि जब वह लोग खेत से वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ महिला को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उधर, पति भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। महिला के फरार हो जाने से 5 बच्चे अनाथ हो गए हैं। मां के ना होने से पांचों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं और पिता से जिद कर रहे हैं कि वह जल्दी मां को लेकर आए। अब बेबस पिता बच्चों को सांत्वना दें या फिर पत्नी को ढूंढे, ऐसी मुश्किल घड़ी में पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।