पुलिस की पूछताछ में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया ने खोले कई गहरे राज..

सुशांत स‍िंह राजपूत के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से पूरा फ़िल्म जगत सदमे में है।अचानक हुई इस दुःखद घटना से बॉलीवुड एक दम से हिल गया है। फिल्मी सितारे सुशांत के निधन से सदमे में है। सुशांत के निधन के बाद उनके कई साथियों ने बताया कि था कि काफी समय से डिप्रेशन में थे और ड‍िप्रेशन पिल्‍स भी ले रहे थे।

हालांकि आत्‍महत्‍या से काफी वक्‍त पहले उन्‍होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच कर रही है। वहीं गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब 9 से10 घंटों तक पूछताछ की है क्योंकि रिया ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि लगभग एक साल पहले सुशांत और वो जब एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे तब रिया से यशराज फिल्म सुशांत ने छोड़ने को कहा था।

रिया ने पुलिस को कहा कि सुशांत ने मुझे कहा था कि तुम यशराज फिल्म छोड़ दो, मैं भी छोड़ रहा हूं। ऐसा क्यों कर रहे हो जब मैंने सुशांत से पूछा तो उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं बताया और यशराज छोड़ने के लिए कहा। हालांकि रिया ने ऐसा कुछ किया नहीं था क्योंकि ऐसा कोई अनुभव उन्हें नहीं हुआ था।

पुलिस को रिया ने आगे बताया कि सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत फिल्म दिल बेचारा सितंबर 2019 में खत्म करने के बाद मिलने शुरू हो गए थे। सुशांत ने डिप्रेशन को शुरुआत में नजरअंदाज किया था लेकिन उसके बाद उनकी परेशानी बढ़ती गयी। रिया के अनुसार डॉक्टर के पास सुशांत को वहीं लेकर गईं और सुशांत का फिर इलाज शुरू हुआ। रिया के अनुसार अपनी दवाइयां सुशांत सही से नहीं ले रहे थे।

सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था और रिया-सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पूछताछ में रिया ने सुशांत के सुसाइड से सबंधित कई राज खोले हैं। सुशांत के साथ रहकर रिया ने उसका ख्याल रखना शुरू किया। लेकिन रिया से सुशांत ने एक दिन कहा कि कुछ दिनों के लिए वह यहां से चली जाए। सुशांत ने रिया से कहा कि कुछ दिनों के लिए वह अकेले रहना चाहते हैं। रिया ने सुशांत का घर उसके लगातार कहने के बाद छोड़ दिया।

रिया ने पुलिस को बताया कि रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म दोनों करने वाले थे और उसे प्रोड्यूस वासु भगनानी करने वाले थे। फरवरी में फिल्म फ्लोर पर जानेवाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर सुशांत बहुत उत्साहित थे और उसपर काम कर रहे थे। सुशांत के प्रोजेक्ट में भी रिया उनकी मदद कर रही थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी सिद्धार्थ शुक्ला