इस देश ने पेश कर दिया 6G डिवाइस, 20 गुना स्पीड मिलेगी 5G से

हमेशा से डेटा स्पीड को लेकर काफी काम चल रहा है। शुरुआत से अभीतक लोगों ने 4G का इस्तेमाल कर लिया है। वहीं कई लोगों ने 5G का एक्सपीरियंस ले लिया है। इसी बीच जानकारी सामने आई कि दुनिया का पहला 6G डिवाइस का प्रोटोटाइप सामने दिखा। इसमें 100 Gigabits (GB) प्रति सेकेंड की स्पीड डेटा ट्रांसफर हो सकता है।

इस डिवाइस को जापान ने बनाया था। इससे करीब 300 फीट से ज्यादा का एरिया कवर करने में सक्षम है। इसकी स्पीड मौजूदा समय में 5G से 20 गुना ज्यादा तेज है। वैसे यह डिवाइस स्मार्टफोन नहीं है। यह डिवाइस कुछ कंपनियों ने एकसाथ मिलकर बनाई है।

ये कंपनियां DOCOMO, NTT कॉर्पोरेशन, NEC कॉर्पोरेशन और Fujitsu आदि हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस टेस्ट 11 अप्रैल को सफल हुआ। कंपनियों का कहना है कि यह डिवाइस 100Gbps तक की स्पीड दे सकता है। इस टेस्ट को 328 फीट दूरी पर रखें डिवाइस के साथ किया गया है और स्पीड चेक की गई।

LPG Gas Cylinder को लेकर ये काम करना जरूरी, नहीं किया तो खाना भी नहीं पकेगा

वहीं आपको बता दें कि, 6G का टेस्ट सिंगल डिवाइस पर किया गया है। हालांकि अभी कमर्शियल रूप में टेस्ट नहीं हुआ है। अमेरिका में T-Mobile यूजर्स को औसतन 200 Megabits प्रति सेकंड (Mbps) की स्पीड मिलती है।

Covid-19 Vaccine Update: एस्ट्राजेनेका कंपनी ने मार्केट से वापस मंगवा ली अपनी कोविशील्ड वैक्सीन

वैसे अभी 6G को लेकर काफी काम किए जाने बाकी हैं। अभी भारत में इसे लेकर काम शुरू किया जा चुका है। 6G की मदद से काफी फास्ट इंटरनेट मिलेगा। वहीं सही कनेक्टिविटी भी मिलेगी।