– प्रेमी से गर्भवती होकर ही लौट रहीं अधिकांश युवतियां, इनमें कई नाबालिक भी शामिल
कानपुर। अपने कथित प्रेमियों के चक्कर में यहां जिले की लड़कियां अपने मां बाप का साथ छोड़ने में कफी अव्वल चल रहीं है। और खास बात यह भी कि शहर से प्रतिमाह लगभग भागने वाली एक दर्जन लड़कियों में से अधिकांश अपने कथित प्रेमी से ने केवल शादी बल्कि उनसे गर्भवती होने के बाद ही वापस लौट रही है।
इनमें नौबस्ता, बर्रा, गोविंद नगर ,कल्याणपुर, सचेंडी, चकेरी घाटमपुर, बिधनू ,बिल्हौर महाराजपुर और पनकी थाना क्षेत्र से भागने वाली लड़कियां संख्या सर्वाधिक बताई जाती है। पाल पोस कर बड़ा करने वाले अपने जन्मदाता माता-पिता का भी साथ हमेशा के लिए छोड़ चुकी बहुत सी लड़कियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने मां-बाप के खिलाफ अपने कथित प्रेमियों के पक्ष में में बयान देने से भी नहीं चूकी।
इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें तो कई लड़कियों के प्रेमी उन्हें बिन ब्याही मां बनाने के बाद रफूचक्कर हो गए| साथ ही बहुत सी ऐसी भी लड़कियां हैं, प्रेमी के साथ भागने के बाद जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया। विभिन्न थानों की पुलिस भी लड़कियों के भागने की घटनाएं से इतना ज्यादा परेशान है कि वह कई मामलों में उनकी शादी पुलिस थानों और चौकियों में ही करवाने को भी मजबूर हो रही है। कुछ ऐसा ही बिल्हौर थाने के अंतर्गत अरोल चौकी क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने भी कियाI
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक क्षेत्र के गूजेपुर गांव निवासी चंद्रभान की 19 वर्षीय पुत्री नेहा का कन्नौज के तहसीपुर बरौली गांव निवासी रिश्तेदार सेतराम के पुत्र योगेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह घर में बिना बताए युवक के पास चली गई थी। इस पर युवती के स्वजन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस द्वारा मोबाइल से संपर्क करने पर प्रेमी युगल अरौल पुलिस चौकी पहुंच गए |
यहां पर नेहा नाम की इस युवती ने बालिग होने की बात कहते हुए स्वेच्छा से शादी करने की बात कही, जिससे परेशान होकर उसके मां-बाप ने उसे बहुत समझाया बुझाया लेकिन इसके बाद भी वह मां बाप को छोड़ने को तो राजी हो गई लेकिन प्रेमी का साथ छोड़ना मंजूर ना हुआ । और इसी मजबूरी के चलते उन्हें पुलिस चौकी में ही अपनी बेटी की शादी उसके प्रेमी से करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इसी तरह से शहर की और भी न जाने कितनी लड़कियां अपने कथित प्रेमियों के चक्कर में अपने जन्मदाता मां-बाप का साथ छोड़ चुकीं हैं। और यह सिलसिला बंद नहीं बल्कि लगातार जारी है| कानपुर में लड़कियों के भागने का हाल यह है कि पुलिस भागी हुई एक लड़की बरामद कर नहीं पाती। तब तक दूसरी अपने कथित प्रेमी के साथ भाग जाती है| मतलब यह सिलसिला यहां लगातार जारी है।
Illegal Colony: बिना डायवर्सन कॉलोनी काटने पर कॉलोनाइजर पर एफआईआर