
मुंबई
कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते लोगों को कई तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को संकट से निकालने के लिए बॉलीवुड स्टार्स मदद में जुटे हुए हैं। इसी बीच स्टार्स को लेडीज की प्रॉब्लम ‘पीरियड्स’ का भी ख्याल आया है और उन्होंने अब लोगों से महिलाओं की मदद के लिए भी अपील की है।
बता दें एक समर्पण नाम की एनजीओं एफाईसीसी के साथ मिलकर रोजाना मुंबई में जरूरतमंद औरतों का पैड्स उपलब्ध करवा रही है। ये एनजीओं रोज 10,000 सैनिटरीपैड्स उपलब्ध करवा रही है। इस समर्पण ने ट्वीट कर भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार को टैग किया। स्टार्स ने इस विषय में लोगों से मदद के लिए अपील की है।
भूमि पेडनेकर ने इस विषय पर ट्वीट करते हुए लिखा, कोविड-19 पीरियड्स को नहीं रोक सकता, हमारा सपोर्ट मुंबई में वंचित महिलाओं को सैनिटरी पैड प्रदान करने में मदद करेगा, इसलिए प्लीज सपोर्ट करे और अभी दान करें। वहीं अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, कोविड के दौरान पीरियड्स रुकने वाले नहीं है, इसलिए हमें आपकी सपोर्ट की जरूरत है।
मुंबई में वंचित महिलाओं को सैनिटरीपैड देने में मदद करें। हर डोनेशन मायने रखता है।’ बता दें इससे पहले भी अक्षय कुमार कई बार जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। अक्षय के साथ बॉलीवुड के और भी कई सितारे जैसे सोनू सूद, अजय देवगन, शिल्पा, प्रकाश राज और अन्य इस नेक काम में अपना योगदान दे चुके हैं।
यह भी देखे: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा:कास्टिंग काउच हर जगह मौजूद है
……