दूरदर्शन के इन पांच सितारों ने बॉलीवुड में कमाया बड़ा

अगर सबसे ज्यादा किसी टीवी चैनल की चर्चा लॉकडाउन में हुई तो वो है दूरदर्शन। रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का लॉकडाउन में दोबारा प्रसारण करने का फैसला दूरदर्शन को बहुत लाभकारी साबित हुआ। लोगों का दूरदर्शन के प्रति एक बार फिर से झुकाव देखकर पुराने दिन याद आ गए।

आज की पीढ़ी भले इन बातों से अंजान हो लेकिन दूरदर्शन ने सिनेमा को बहुत बड़े- बड़े फिल्मी सितारे दिए हैं। आज आपको उन्हीं बॉलीवुड कलाकरों के बारे में बताते हैं जिन्हें दूरदर्शन के धारावाहिकों से पहचान मिली और उसके बाद वो बॉलीवुड में सितारा बनकर चमके।

रघुबीर यादव
रघुबीर यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में श्याम बेनेगल की सीरीज यात्रा से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में धारावाहिक मुंगेरीलाल के हसीन सपने में मुख्य किरदार निभाया। यह धारावाहिक मध्यमवर्गीय भारत का आईना था, जिसने रघुबीर यादव को घर-घर का चेहरा बना दिया।

उन्होंने सलाम बॉम्बे, रुदाली, गांधी टू हिटलर, पीपली लाइव, न्यूटन और मंटोस्तान जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। हाल ही में वो अमेजन की बेव सीरीज पंचायत में नजर आए थे जिसमें एक बार फिर उनके काम को बहुत सराहा गया। आज रघुबीर यादव हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की श्रेणी में आते हैं।

आलोक नाथ
आलोक नाथ ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में दूरदर्शन के धारावाहिक रिश्ते नाते से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म गांधी में काम किया। लेकिन बाद में वो एक बार फिर टीवी के तरफ लौटे और दूरदर्शन के कार्यक्रम दर्पण, तितलियां और छपते-छपते में काम किया।

बुनियाद धारावाहिक में उन्होंने ऐसी भूमिका निभाई की वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। अलोक नाथ ने कयामत से कयामत तक, अग्निपथ, बोल राधा बोल, लाडला, हम आपके हैं कौन, ताल और विवाह जैसी फिल्मों में किरदार निभाएं। वो आज हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे हैं।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान ने भी अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक फौजी से की थी। इस धारावाहिक में उन्होंने अभिमन्यु राय का रोल निभाया था। एक कार्यक्रम से शाहरुख की पॉपुलैरिटी खूब हो गई थी। फौजी के बाद शाहरुख ने सर्कस जैसे सीरियल में भी काम किया और वो टेलीविजन के बड़े स्टार बन गए। इसके बाद शाहरुख ने फिल्मों में कदम रखा और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

इरफान खान
भले ही आज हमारे बीच इरफान खान न रहे हों लेकिन उनका निभाया एक एक किरदार आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। वैसे तो इरफान खान के करियर की शुरुआत फिल्म 1988 में फिल्म सलाम बाम्बे से हुई लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान दूरदर्शन के धारावाहिकों से मिली। चंद्रकाता, चाणक्य और भारत एक खोज जैसे कार्यक्रमों ने इरफान खान को टेलीविजन इंडस्ट्री में एक बड़े अभिनेता के तौर पर स्थापित किया।

इसके बाद उन्होंने रोग, हासिल, लाइफ इन मेट्रो, पान सिंह तोमर और लंच बॉक्स जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी इरफान के नाम का खूब डंका बजा। स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई और स्पाइडर मैन जैसी फिल्मों में इरफान के काम को खूब पसंद किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कर ली आत्‍महत्‍या