कथक नृत्य शैली में प्रस्तुत की शबरी के राम नृत्य नाटिका

शबरी के राम

उज्जैन। अखिल भारतीय कला साधक संगम 2024 में आकार सांस्कृतिक संस्थान ने शबरी के राम नृत्य नाटिका कथक नृत्य शैली में प्रस्तुत की।

सरसंघ चालक मोहन भागवत, श्री श्री रविशंकर, नीतीश भारद्वाज, आश्विन दलवी, चेतन जोशी, श्रीपाद जोशी एवं संस्कार भारती के अखिल भारतीय पदाधिकारियों, 900 से अधिक कला साधकों के सम्मुख उज्जैन के कलाकारों ने शबरी के राम नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

कत्थक नृत्य

जिसका भरपूर प्रतिसाद मिला। संस्था प्रमुख पंडित हरिहरेश्वर पोतदार उपाध्यक्ष संस्कार भारती महानगर उज्जैन के निर्देशन में अंजना चौहान, माधुरी विश्वकर्मा, रेणुका देशपांडे, अंकिता पाठक व अनुराधा पाटिल बैंगलोर, निनाद राग नृत्य अकादमी बैंगलोर के कलाकारों ने दर्शकों की भरपूर प्रशंसा बटोरी।

सहयोग दीपक कोडापे, एकता पोद्दार, प्रभा पाठक का रहा व सर्वोत्तम ड्रेसेस के राजेश लड्ढा का रहा। सभी दर्शकों ने राम लक्ष्मण व शबरी के अभिनय की भरपूर प्रशंसा की।

छात्राओं से बोला बीज निगम का अफसर- नौकरी चाहिए तो साथ में बितानी होगी रात