अयोध्या करा रही नई अनुभूतिः मां सीता के लिए आगरा में बन रही चांदी की पायल

अयोध्या

आगरा। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही। देश के कोने कोने से प्रभु श्री राम के लिए कुछ न कुछ अयोध्या भेजा जा रहा है। आगरा की नमक की मंडी में भी मां जानकी के पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए चांदी की पायल तैयार की जा रही है। 22 जनवरी से पहले सराफा बाजार एसोसिएशन इन पायलों को अयोध्या पहुंचाएगा। खास बात है इन पायलों को 15 दिन से हिंदू और मुस्लिम कारीगर तैयार

कर रहे हैं। बताया जाता है कि पायल में मोर का स्वरूप उकेरा गया है। मोर के पंखों में अलग-अलग कलर के नग जड़े गए हैं। पायल में दाएं बाएं दोनों ही साइड में गोल चक्र लगाए गए हैं। इनमें मार्बल मीना डिजाइन इस्तेमाल की गई हैं। यह पूरा काम हाथों से बेहद बारीकी से किया गया है। इन पायलों का वजन 551 ग्राम है। सराफा बाजार

एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल बताते हैं कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम फिर अयोध्या लौट रहे हैं। हमने सोचा कि आगरा से भी कोई ऐसी चीज बनकर जाए जो मंदिर की शोभा बढ़ाए। ऐसे में हमें माता सीता के लिए पायल बनाने का ख्याल आया।

नहीं सोचा था ऐसा सौभाग्य मिलेगा

मां जानकी के पैरों की पायल तैयार करने वाले फाजिल अली बताते हैं कि हमारे हाथों की बनी पायल अयोध्या जाएंगी, जिन्हें मां सीता के पैरों में पहनाया जाएगा। हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमें ऐसा सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि भगवान प्रभु श्रीराम सबके हैं। मां जानकी हमारे हाथों की बनी पायल मां सीता पहनेगी तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

ज्योतिष एवं वास्तु पर आधारित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में देशभर के ज्योतिषी तथा वास्तुविद होगे शामिल

जैकी श्राफ भी कर रहे थैलेसीमिया से बचाव का प्रचार शहर में कई जगह लगे हैं फ्लेक्स