कंगना रनौत कई महीनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ट्वीट मामले में कंगना रनौत अब फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस को लेकर कंगना ने जो ट्वीट किए थे उस पर अब कंगना के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में मामले में 10 नवंबर को सुनवाई होगी।
कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट्स किए थे जिस पर कई सारे रिएक्शन आए थे और आपत्ति जताई गई थी।कंगना ने अपने ट्वीट्स में मुंबई शहर और पुलिस के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद कंगना के खिलाफ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।
मामला धारा 124 ए (देशद्रोह), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, सद्भाव के रख रखाव के लिए पूर्वाग्रह के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) और 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य भारतीय दंड संहिता के) अपने धर्म का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को ठेस को लेकर किया गया है।
कंगना ने अपने ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके से कर डाली थी। इससे मुंबई के कई लोग कंगना पर भड़कते दिखे थे। कंगना के खिलाफ कई ट्वीट्स सामने आए थे। कंगना यहीं नहीं रुकी थीं उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमसी के कर्मचारियों को बाबर की सेना तक कह डाला था।
Mumbai: Criminal complaint filed against Kangana Ranaut in Andheri Court, over her alleged tweets against Mumbai city & its police. Matter to be heard on 10th November.
— ANI (@ANI) October 23, 2020
बता दें, कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया था। कंगना औऱ रंगोली को 26 और 27 अक्टूबर को एक जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा। पुलिस के अनुसार, Kangana Ranaut के खिलाफ यहां एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
समन पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, “ओबसेस्ड पेंगुइन सेना … महाराष्ट्र के पप्पू प्रो, बहुत याद आती है कक्कक-कंगना, कोई बात नहीं जल्द ही आ जाऊंगी।’
कंगना और उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस का समन, अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा गया