
नई दिल्ली।लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के बचे विषयों की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बोर्ड यह पहले ही बता चुका है कि अब बाकी बचे सभी 83 विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी।
बोर्ड ने जारी की 12 पाइंट्स की गाइडलाइन
- 1. सभी स्टूडेंट्स को एक ट्रांसपेरेंट बोतल में अपना हैंड सैनिटाइजर खुद लाना होगा।
- 2. सभी स्टूडेंट्स अपनी नाक और मुंह को कपड़े या मास्क से अच्छी तरह कवर करेंगे।
- 3. सभी स्टूडेंट्स को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
- 4. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पैरेंट्स अपने बच्चों को जरूरी सावधानियों के बारे में बताएं।
- 5. पैरेंट्स यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा बीमार न हो।
- 6. परीक्षा देते समय सभी स्टूडेंटस को जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
- 7. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना होगा।
- 8. परीक्षा की समयावधि डेटशीट और एडमिट कार्ड में दी गई है।
- 9. आंसर शीट सुबह 10 बजे से 10:15 के बीच वितरित की जाएंगी।
- 10. इसके बाद प्रश्न पत्र 10:15 बजे दिया जाएगा।
- 11. सुबह 10:15 बजे से 10:30 तक स्टूडेंट्स अपना प्रश्न पत्र पढ़ेंगे।
- 12 सुबह 10:30 बजे से स्टूडेंट अपने उत्तर लिखने शुरू करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आप सभी से CBSE की 10वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट साझा कर रहा हूं। ये परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए होंगी। मैं आप सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’
प्रिय विद्याथिर्यों,
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 18, 2020
आप सभी से #CBSE की 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट साझा कर रहा हूँ।
मैं आप सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।#StaySafe #StudyWell@HRDMinistry @mygovindia @PIBHindi @MIB_Hindi pic.twitter.com/NL2LDiJvh6
देशभर और दिल्ली के 29 विषयों की परीक्षाएं बाकी
कोरोना के कारण देश में बने हालात के मद्देनजर सीबीएसई ने 83 विषयों की परीक्षाएं रोक दी थीं। बोर्ड ने साफ किया कि इन 83 विषयों में से 29 विषयों की ही परीक्षाएं होंगी। ये वही विषय होंगे, जो अगली क्लास में जाने के लिए जरूरी हैं।
उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए होगी 10वीं की परीक्षा
सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में भी स्थिति स्पष्ट की गई थी। उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स को छोड़कर देश में अब 10वीं के छात्रों के लिए कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के विरोध के दौरान हुई हिंसा के चलते परीक्षाएं टालनी पड़ी थीं। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सभी राज्यों में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं के बकाया जरूरी 6 विषयों की परीक्षाएं जल्द कराई जाएंगी।
Dear students of class 12th of #CBSE Board here is the date sheet for your board exams.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 18, 2020
All the best 👍#StaySafe #StudyWell@HRDMinistry @mygovindia@cbseindia29 @PIB_India @MIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/2ug6Dw8ugA