आधार कार्ड में घर बैठे खुद अपडेट कर सकते हैं पता, कदम-दर-कदम जानें कैसे होगा काम

 

नौकरी में स्थानांतरण या फिर अन्य किसी भी कारण से कई बार हमें एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट होना पड़ता है। ऐसे में दस्तावेजों में पता अपडेट करवाना पड़ता है। हालांकि अन्य दस्तावेजों में पता अपडेट कराने की तुलना में आधार कार्ड में यह काम बेहद आसानी से किया जा सकता है। आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जा सकती है। यह काम आप घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं।

आइए जानते हैं, क्या है ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कराने की प्रक्रिया…

आधार कार्ड पर पता अपडेट करने के लिए आपको https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाना होगा। यहां आपको My Aadhar सेक्शन में जाकर Update Your Aadhar के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब एक नया लिंक खुलेगा, इसमें आपको Update Address in your Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको Name, Date of Birth, Gender, Address and Language Online को अपडेट करने के विकल्प पर जाना होगा।

यहां आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड दर्ज करना होगा और नीचे कैप्चा कोड फिल करना होगा। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करना होगा। यह ओटीपी आधार कार्ड के साथ पंजीकृत आपके मोबाइल नंबर पर आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। यहां आपको जो भी अपडेट कराना है, उसका विकल्प मिलेगा। यदि आप Address अपडेट कराना चाहते हैं तो उस पर क्लिक करना होगा और सेवा शर्तों पर चेक करना होगा। अब फिर एक पेज खुलेगा। यहां आपको वहा पता देना होगा, जिसे अब आप आधार कार्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। पता बताने के बाद आपको उससे संबंधित कोई दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके अलावा आप जो दस्तावेज दे रहे हैं, उसका विकल्प सेलेक्ट करना होगा।

ग्वालियर: फर्जी आधार बनाकर साइबर ठगों को बेचे 11,000 सिम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब आपको Preview के विकल्प पर जाना होगा। नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपनी दी हुई जानकारी एक बार फिर से चेक करनी होगी। अब कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और Send OTP पर क्लिक करना होगा। अब मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करना होगा और नीचे दी गईं सेवा शर्तों पर चेक करने के बाद Make Payment पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नेट बैंकिंग या फिर कार्ड आदि के जरिए 50 रुपये की पेमेंट करनी होगी। इसके साथ ही आधार कार्ड अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अब एटीएम कार्ड की तरह दिखेगा आपका आधार, जानिए इसे पाने के लिए पूरी डिटेल

Source link