बॉलवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बहुत उदास हैं माही…

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का सुशांत सिंह राजपूत से खास कनेक्शन था। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

सुशांत की खबर सुनकर बॉलीवुड और खेल जगत सन्न रह गया था। विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर शिखर धवन तक तमाम क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को श्रद्धांजलि दी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया। धोनी के बिजनेस मैनेजर और अच्छे दोस्त अरुण पांडे ने बताया है कि धोनी भी इस खबर से बहुत उदास हैं।

मैं अपना दुख व्यक्त करने की स्थिति में नहीं हूं। माही भी बहुत उदास है, यह काफी दुखद घटना है।’ धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की सबसे बड़ी हिट भी थी। अरुण पांडे ने कहा, ‘सुशांत महज 34 साल का था, और शानदार करियर उसका इंतजार कर रहा था, इसमें मुझे कोई शक नहीं है।

अपडेट न्यूज़: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कर ली आत्‍महत्‍या