भाजपा से कांग्रेस में आए भंवरसिंह शेखावत ने पत्रकार वार्ता में मंत्री श्री दत्तीगांव पर लगाए गंभीर आरोप

भंवरसिंह शेखावतधार। कांग्रेस नेता भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि मेरी लड़ाई दत्तीगांव से नहीं, विकास की लड़ाई है, मुद्दों की लड़ाई है। बदनावर की जनता जानना चाहती है कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्री काल में बदनावर के लिए क्या कार्य किए। वे अपने कार्यों की सूची बात बता दें। मेरे काम बदनावर की जनता जानती है।

बीजेपी से कांग्रेस ज्वाइन किये दिग्गज नेता बदनावर के पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत ने शनिवार को अपने कांग्रेस समर्थकों के साथ लेबड़ से बदनावर तक वाहन रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन के लिए निकले। उसके बाद विधायक एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भंवर सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया गया।

वहीं, लेबड़ में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा को नहीं छोड़ा भाजपा ने मुझे छोड़ा है। मैं बदनावर की जनता के कहने पर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आया हूं। अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करना है, इसलिए कांग्रेस में आया हूं।

भंवरसिंह शेखावत – ‘दत्तीगांव को भाजपा द्वारा खरीद लिया गया’

भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से क्या लड़ाई। वह लड़ने वाले व्यक्ति नहीं, वह पीठ पीछे वार करने वाला व्यक्ति है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पूरे परिवार के साथ वर्षों कांग्रेस में रहे। फिर वे भाजपा में चले गए या यूं कहें कि उन्हें खरीद लिया गया। पता नहीं पर कुछ आदान-प्रदान हुआ है जिसकी चर्चा है।

मैं कांग्रेस में आया हूं। मेरे अधूरे विकास कार्य हैं, वह मुझे पूरे करने हैं। मेरे विधायक रहते तीन हजार करोड़ की नर्मदा योजना के टेंडर हो चुके थे। बाद में मैं हार गया और राजवर्धन सिंह चुनाव जीते और मंत्री भी बने। लेकिन योजना आज भी अटकी हुई है। मुझे वह योजना पूरी करनी है।

विकास के मुद्दे पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही –

शेखावत ने कहा कि मेरी लड़ाई दत्तीगांव से नहीं, विकास की लड़ाई है, मुद्दों की लड़ाई है। बदनावर की जनता जानना चाहती है कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्री काल में बदनावर के लिए क्या कार्य किए। वे अपने कार्यों की सूची बात बता दें। मेरे काम बदनावर की जनता जानती है। मैंने किन परिस्थितियों में भाजपा को छोड़ा सब जानते हैं।

मुझे गर्व है कांग्रेस के नेताओं ने मेरे विकास कार्यों को देखा और मुझे स्वीकारा है। दत्तीगांव के लिए मैसेज है कि वापस दत्तीगांव जाओ आप। किसी काम के व्यक्ति नहीं हो। कोई काम विकास का नहीं कर सकते। कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा जो विनाश कर रही है, लोगों को जागरूक करेंगे। 50% कमीशन मुद्दा रहेगा। सरपंचों से काम के बदले बदनावर क्षेत्र में 20 से 30% कमीशन लिया जा रहा है। सभी कांग्रेसी मेरे साथ हैं और मिलकर चुनाव जीतेंगे।

टिकट मांगने का सबको अधिकार-

वहीं, इस दौरान पूर्व कांग्रेसी जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम ने भी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आज जिले में सट्टा, जुआ व अवैध कारोबार चल रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा डरी हुई है। प्रदेश का माहौल उन्होंने देखा है।

शिवराज सिंह जी को साइड में किया हुआ है। वहीं, धार में कांग्रेस के टिकट को लेकर गौतम ने कहा कि दावेदारी करने का सबको अधिकार है। फिर जिसको भी टिकट मिल जाए सब मिलकर काम करें। इस बार सातों विधानसभा सीट जीतेंगे। कांग्रेस में गुटबाजी कहीं नहीं है, जो गुटबाजी करने वाले थे कांग्रेस से चले गए हैं। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नीमखेड़ा भी मौजूद रहे।

नर्मदा मोरटक्का पुल का सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने निरीक्षण किया , 6 अक्टूबर तक कार्यपूर्ण कर आवागमन चालू करने के निर्देश दिए