महापर्व छठ पर रिलीज़ हुआ अक्षरा सिंह का छठ गीत; फैन्स दे रहे जबर्दस्त रिएक्शन

 

उत्तर भारत में छठ का उत्सव एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व में लोकगीतों का विशेष महत्व माना जाता है। छठ के अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का छठ गीत ‘बनवले रहिए सुहाग’ रिलीज़ हुआ है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अक्षरा सिंह ने इस छठ गीत को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नेपोटिज्म के हुये थे शिकार

इस छठ गीत को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ दी है और इसे लिखा है मनोज मतलबी ने। इस गाने को संगीत से सजाया है अविनाश झा घुंघरू ने। इस म्यूजिक वीडियो को शैलेश परासर ने डायरेक्ट किया है। कलाकारों की बात करें तो इस वीडियो में अक्षरा सिंह के अलावा अपर्णा मिश्रा, राजकुमार सिंह और मृत्युंजय सिंह भी नजर आए हैं।

यूट्यूब पर फैन्स कमेंट्स के ज़रिए अक्षरा सिंह के इस गीत की सराहना कर रहे हैं। हिमांशु सिंह नाम के एक फैन ने लिखा, ‘क्या गीत है, इसका कोई जवाब नहीं है। बहुत ही प्यारा गीत है।’ युद्धवीर राना नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘चक्षु में अश्रु लाने वाला मार्मिक गीत, बहुत बढ़िया।’

सभी फैन्स अक्षरा के गाने और उनके आवाज़ की बेहद तारीफ कर रहे हैं। उनके दिल छू लेने वाली भावनाओं से सराबोर इस गाने को यूट्यूब पर तब तक करीब 25 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा इस गाने में पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने भावनाओं को पर्दे पर अच्छे से उतारा है। अक्षरा सिंह हर बार छठ के अवसर पर नए गाने रिलीज़ करती हैं। भोजपुरी के अन्य कलाकार भी छठ के अवसर पर छठ गीत रिलीज़ करते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव आदि कलाकार अपनी आवाज़ में छठ गीत रिलीज़ करते हैं।

आपको बता दें कि उत्तर भारत यानि बिहार और उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ इलाकों में छठ सबसे बड़ा पर्व माना जाता है और इसमें लोकगीतों का विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक चलता है। इस पर्व में सूर्य को उपासना की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।

विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी से विजय राज हुए बाहर, छेड़छाड़ के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Source link