जैकी श्राफ भी कर रहे थैलेसीमिया से बचाव का प्रचार शहर में कई जगह लगे हैं फ्लेक्स

जैकी श्रॉफ

उज्जैन। फिल्म स्टार जैकी श्रॉफ भी थैलेसीमिया से बचाव का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शहर में कई जगह फ्लेक्स थैलेसीमिया बचाव के लिए लगे हैं। जैकी श्राफ के फैन रवि ने बताया कि शादी के टाइम जन्म कुंडली मिलाते हैं ना कि थैलासीमिया एचबीएसी टेस्ट करवाते हैं।

यह वह बीमारी है जिससे डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। लड़के लड़की की शादी से पहले थैलेसीमिया की ब्लड जांच करना चाहिए और यदि थैलेसीमिया माइनर दोनों को हो तो डॉक्टर की सलाह लिए बगैर बच्चा प्लान ना करें।

यदि लड़का लड़की दोनों को थैलेसीमिया माइनर है और उसके द्वारा जो बच्चा पैदा होगा वह सारी उम्र कमजोर रहेगा। अधिकतर टाइम बुखार आता रहेगा और उसके शरीर में खून की कमी रहेगी। उसकी आंखें पीली और शरीर पीला हो जाएगा। उसे ब्लड डोनेट करके हमेशा 15 दिन में एक बार चढ़ाना पड़ेगा।

सारी जिंदगी और माता-पिता का आधा जीवन हॉस्पिटल में ही निकल जाएगा। भारत में हर साल 8000 से 10000 बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे पैदा होते हैं। एक जांच बच्चे का भविष्य सुधार सकती है। यह बीमारी बच्चा होने के चार से पांच महीने बाद शुरू होती है।

इस बीमारी के बारे में अपने दोस्त, रिश्तेदार, मोहल्ले वाले, गांव वाले सभी लोगों को बताएं और जागरूक करें। आप किसी बच्चे को सारी जिंदगी हॉस्पिटल के चक्कर काटने से बचा सकते हैं आपकी थोड़ी सी जानकारी किसी का जीवन बचा सकती है।

ताज़ा अपडेट्स: धर्मेंद्र के ऑल टाइम फेवरिट गीतों की महफिल 6 जनवरी को

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल नवागत कलेक्टर से मिला