
शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में खरगोन शिव डोला से ड्यूटी से लौट रहे (Police Jawan) सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी,सब इंस्पेक्टर रमेश भास्करे और आरक्षक मनोज कुमावत का दुखद निधन हो गया। ये घटना बहुत ही द्रवित कर देने वाली है। जब अंत समय में तीनों पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद Police Jawan के जेब मे रखा मोबाइल बजता रहा…
अस्पताल में इसके बाद भी एक पुलिस कर्मी (Police Jawan) के जेब में मोबाइल बजता रहा जिसे किसी स्वास्थ कर्मी ने जेब से निकाला। शायद घर से ही फोन आया होगा उनके परिजनों का। हाल चाल जानना होंगे कि प्रदेश के सबसे भव्य शिव डोला में लम्बी ड्यूटी निभाई है आपने। सब कुशल से तो हो? खाना ढंग से खाया होगा या नहीं? सुबह की चाय पी अब तक या नही? लेकिन पता नही क्या गुजरी होगी परिजनों पर जब घटना के बारे में पता चला होगा?
एक पुलिसकर्मी की वर्दी तो लहू लुहान हो गई थी लेकिन उनकी जेब में पेन बहुत सलीके से अब भी लगा हुआ था। शायद हमेशा पेन संभाल कर रखते होंगे। पता नहीं ड्यूटी पर कब जरूरत पड़ जाए? अंत समय भी इसलिए संभाल कर रखा था।
भले राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश लागू किया हो लेकिन आबादी के हिसाब से पुलिस बल आज भी बहुत कम है। कोई भी बड़ा आयोजन हो,बड़े नेता की सभा हो या कोई बड़ा घटनाक्रम हो जाए। पुलिस हमेशा लंबी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाने को तैयार रहती है।
हम अपने आप को शहर में,देश में सुरक्षित महसूस करते है तो इसलिए क्योंकि पुलिस ड्यूटी पर है। नमन है उन जाबांज और कर्तव्य परायण पुलिस कर्मियों को जो दुनिया से हमेशा के लिए तो चले गए लेकिन अपनी ड्यूटी फिर भी निभा गए। हादसे में दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल है। सिद्धनाथ महादेव से प्रार्थना है वो शीघ्र स्वस्थ हो।
भैरव की वंदना के साथ निकली माच खम्ब स्थापना की शोभायात्रा