बड़वानी। एसपी पुनीत गेहलोद ने कोरोना काल से बंद हुए निर्भया वाहन (Nirbhaya Vehicle) को पुनः महिला सुरक्षा के लिए चालू किया है। रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसका शुभारंभ किया था। एसपी के दिशा-निर्देशन तथा एएसपी आरडी प्रजापति व एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में निर्भया वाहन के प्रभारी द्वारा सोमवार को शहर के सभी स्कूलों का भ्रमण किया गया।
वहीं कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं को निर्भया वाहन (Nirbhaya Vehicle) की प्रभारी उपनिरीक्षक कविता कनेश द्वारा उनके समक्ष पहुंचकर महिला अपराधों से बचने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर निर्भया मोबाइल के हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवाए। वहीं निर्भया वाहन प्रभारी ने अकारण खड़े मनचलों से भी पूछताछ कर बिना कारण कॉलेज के आसपास खड़े नहीं रहने की सख्त हिदायत देकर वहां से हटाया।
निर्भया वाहन प्रभारी ने शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों का भी भ्रमण किया। निर्भया वाहन महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए लगातार शहर में भ्रमण करती रहेगी। साथ ही मनचलों पर भी कार्रवाई करेगी।
चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश धराए