देश के लोकप्रिय प्रवचनकार, राष्ट्र-संत ललितप्रभ जी 4 जनवरी को आएंगे उज्जैन

ललितप्रभ सागर महाराजउज्जैन। देश के लोकप्रिय प्रवचनकार, राष्ट्र-संत महोपाध्याय ललित प्रभ सागर महाराज एवं डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज 4 जनवरी बुधवार को उज्जैन पहुंचेंगे। राष्ट्रसंतों के कोयला फाटक स्थित अरविंद नगर के महाकाल परिसर में 4 से 6 जनवरी 2023 प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष प्रवचन और विराट सत्संग माला का आयोजन होगा।

संतगण इस सत्संगमाला के जरिए उज्जैन की आम जनता को जीवन जीने की कला सिखाएंगे साथ ही जीवन-निर्माण, व्यक्तित्व-विकास और पारिवारिक प्रेम के बेहतरीन गुर देंगे। राष्ट्र-संतों की सैकड़ों किताबों और टीवी चैनल, यूट्यूब पर उपलब्ध हजारों प्रवचनों के जरिए देशभर से लाखों लोग उनसे जुड़े हुए हैं।

MPPSC स्टेट सर्विस एग्जाम 2022 का नोटिफिकेशन जारी, 10 जनवरी से भरे जा सकेंगे फॉर्म

संतजन अवंती पार्श्वनाथ तीर्थ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक मारवाड़ी समाज ट्रस्ट के आग्रह पर सत्संग एवं प्रवचनमाला कर रहे हैं। अब तक देश के 21 राज्यों में 50,000 किलोमीटर की पदयात्रा करके राष्ट्रसंतों ने हजारों परिवारों को स्वर्ग सरीखा बनाने और हजारों युवाओं में व्यसन मुक्त, शाकाहार और आत्मविश्वास से भरे हुए जीवन का बिगुल बजाया है। सर्वधर्म सद्भाव से जुड़े इन राष्ट्र-संतों के प्रवचनों में छत्तीस कौम की जनता उमड़ती है और ये हर विषय पर प्रवचन देते हैं। रायपुर के स्टेडियम में ऐतिहासिक चातुर्मास पूरा करके वे उज्जैन आ रहे हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कोठारी ने बताया कि इन राष्ट्र-संतों की संस्कार-निर्माण, व्यक्तित्व-विकास और जीवन-मूल्यों पर दी गई प्रेरणाएँ जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करती हैं। अपनी प्रभावी प्रवचन शैली के लिए पूरे देश भर में लोकप्रिय इन राष्ट्र-संतों के जीवन और व्यवहार में धार्मिक समरसता की अद्भुत शक्ति है। देशभर में छत्तीस कौम के लोग इन संतों से जुड़े हुए हैं।

अवंती पार्श्वनाथ तीर्थ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक मारवाड़ी समाज ट्रस्ट के सदस्यों ने इस तीन दिवसीय विराट प्रवचनमाला में लाभ लेने के लिए उज्जैन के सभी भाई बहनों को अनुरोध दिया है।